Antar Veena : अंतर्वीणा
शिक्षा की गुणवत्ता, अर्थवत्ता, महत्व और व्यापकता को खोजते हुए विचारविमर्श और संवाद के जरिये शिक्षा जगत के मूर्धन्य विद्वानों से लेकर सामान्य, गैर पारंपरिक छात्र, जिज्ञासु के बीच सेतु बनाने का कार्य इस आयाम के अंतर्गत प्रस्तावित है। शिक्षा के उद्देश्य, दर्शन और प्रशासन को जानते, समझते हुए शिक्षकीय व्यक्ति और समुदाय को श्रेष्ठता की मशाल के तले संयोजित करने की चेष्टा इस आयाम से अपेक्षित है।
संयोजक : विकास दिव्यकीर्ति, सामाजिक चिंतक
विजेंद्र सिंह चौहान, प्रवक्ता, जाकिर हुसैन कॉलेज
दिल्ली विश्वविद्यालय
