Jananiti : जननीति
यह सामाजिक राजनीतिक विषयों के विमर्श का मंच है। दलीय प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर होनेवाले संवाद का यह स्वाभाविक निमंत्रण है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं, सार्वजनिक जीवन में संलग्न व्यक्तियों, समूहों, नीतिनिर्माण में जुड़े अनुसंधित्सुओं, विचारकों, चिंतकों एवं लोकतांत्रिक प्रणाली के विषय विशेषज्ञों का यह साझा मंच है। इस आयाम पर संसदीय लोकतंत्र के सहभागी स्वरूप को विकसित करने और जन प्रतिनिधियों के भीतर श्रेष्ठता का अलख जगाने की विनम्र चेष्टा हो रही है।
संयोजक : राजीव सिंह
अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली
